दहेज के लिए पत्नी को केरोसिन छिड़क कर मारने का प्रयास

दहेज के लिए पत्नी को केरोसिन छिड़क कर मारने का प्रयाससोमवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के दुधारी पंचायत अंतर्गत शासन गांव में दहेज की मांग पूरा नहीं करने के मामले में पत्नी को केरोसिन छिड़क कर मारने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आसन घट्टा गांव निवासी सुरेश यादव […]
दहेज के लिए पत्नी को केरोसिन छिड़क कर मारने का प्रयाससोमवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के दुधारी पंचायत अंतर्गत शासन गांव में दहेज की मांग पूरा नहीं करने के मामले में पत्नी को केरोसिन छिड़क कर मारने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आसन घट्टा गांव निवासी सुरेश यादव की पुत्री चांदनी कुमारी की शादी 2014 में शासन गांव के अमित यादव के साथ हुआ था. गत कुछ माह से दहेज की मांग को लेकर अमित व चांदनी के बीच विवाद हो रहा था.
इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुआ था. सोमवार की शाम अमित सहित सास, ससुर ने चांदनी को कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. पीड़िता की इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में पिता ने थाना में सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह के निर्देश एसआइ लक्ष्मण राम सदल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










