ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क नर्मिाण कराने की मांग

चांदन : प्रखंड के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत बिराजपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बाराटांड पक्की सड़क से बिराजपुर गांव होते हुए दोमुहान मुसलिम टोला तक पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग डीएम से की है़ ग्रामीणों ने कहा कि लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तक सड़क निर्माण हो जाने से बिराजपुर, नावाडीह, दोमुदहान आदि […]
चांदन : प्रखंड के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत बिराजपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बाराटांड पक्की सड़क से बिराजपुर गांव होते हुए दोमुहान मुसलिम टोला तक पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग डीएम से की है़ ग्रामीणों ने कहा कि लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तक सड़क निर्माण हो जाने से बिराजपुर, नावाडीह, दोमुदहान आदि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी़ चूंकि बरसात के मौसम में इन गांवों से मुख्य सड़क तक पहुंचने में लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पडता है़
ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण सड़क की जगह पक्की सड़क बन जाने से गांव का विकास तो होगा ही, कई प्रकार की समस्याओं से भी मुक्ति मिल जायेगी़ सड़क की मांग करने वाले ग्रामीणों में बबलू यादव, सुरेश यादव, पवन कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, सोखी यादव आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










