सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशक्षिण शुरू

Published at :26 Oct 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशक्षिण शुरू

सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कटोरिया. बिहार शिक्षा परियोजना बांका के सौजन्य से प्रखंड के सभी सोलह संकुल संसाधन केंद्रों में सोमवार से सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ़ अनुश्रवक संतोष कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव व कैलाश बिहारी कुसुम के देखरेख में एक साथ सभी सीआरसी में प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कटोरिया. बिहार शिक्षा परियोजना बांका के सौजन्य से प्रखंड के सभी सोलह संकुल संसाधन केंद्रों में सोमवार से सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ़ अनुश्रवक संतोष कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव व कैलाश बिहारी कुसुम के देखरेख में एक साथ सभी सीआरसी में प्रशिक्षण का संचालन हो रहा है़ शिविर में भाग लेने वाले प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिवों को शिक्षा का अधिकार, विद्यालय शिक्षा समिति के कार्य व दायित्व, सर्व शिक्षा अभियान एवं राज्य सरकार की गतिविधियां एवं योजनाएं, विद्यालय आपदा प्रबंधन, विद्यालय विकास योजना, शिक्षा के अधिकार अधिनियम से संबंधित शिकायत निवारण आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गयी़ प्रशिक्षण के दौरान मेरे सपनों का विद्यालय पर आधारित फिल्म भी प्रतिभागियों को दिखाया गया़ शिविर को सफल बनाने में प्रशिक्षक के रूप में दुखन प्रसाद यादव, अनिल कुमार पांडेय, वशिष्ठ नारायण सिंह, सुनीता कुमारी, किरण गुप्ता, प्रियंवदाश्री, बालमुकुंद मंडल, विकास कुमार शर्मा, अंजनी कुमार, शिवनंदन मंडल, शिवनंदन मिस्त्री, अरविंद कुमार पंडित, आशीष, मुकेश, सदानंद पंडित, रोहित, संजय बंजारा, कैलाश प्रसाद यादव, संजीव कुमार, दशरथ शर्मा आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं़ प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग सीआरसी में सीआरसीसी राकेश कुमार रंजन, दाहिर हुसैन मुन्ना, मुकेश कुमार, शबा अहमद, नितेश कुमार, चिरंजीव कुमार, सत्यप्रकाश पांडेय, नरेश कुमार, राजीव पांडेय, वीरेंद्र मंडल, मनोज कुमार, सरोजनी देवी, अभय पंडित, दीपक कुमार, राजीव रंजन सिंहा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन