अकीदत के साथ अदा की अलविदा की नमाज

ईद की तैयारी जोरों पर, खरीददारी को लेकर बाजार में लगी रही भीड़फोटो 17 बांका 61 : नमाज अदा करने पहुंचे मसजिद.प्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड क्षेत्र में ईद की तैयारी जोरों पर है. ईद को लेकर बच्चे व महिलाओं में उत्साह है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मसजिद व ईदगाहों में नमाजियों ने अलविदा की नमाज अदा […]
ईद की तैयारी जोरों पर, खरीददारी को लेकर बाजार में लगी रही भीड़फोटो 17 बांका 61 : नमाज अदा करने पहुंचे मसजिद.प्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड क्षेत्र में ईद की तैयारी जोरों पर है. ईद को लेकर बच्चे व महिलाओं में उत्साह है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मसजिद व ईदगाहों में नमाजियों ने अलविदा की नमाज अदा की. रोजदारों ने आखिरी जुम्मे पर अदीकत के साथ जुम्मे की नमाज अदा की और शांति की दुआ मांगी. लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आये. बाजार में सेवई, टोपी व शृंगार व कपड़े की दुकान पर भीड़ लगी रही. खरीददारी करने के लिए मुसलिम भाई अपने पूरे परिवार के साथ बाजार पहुंचे. भीड़ के कारण लोगों को दुकानों में अपनी बारी के इंतजार में घंटों इंतजार करना पड़ा. इधर, स्थानीय प्रशासन भी ईद पर्व को लेकर काफी चौकस है. कटोरिया, सूईया, राधानगर, भैरौगंज बाजारों में पुलिस गश्ती तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










