आदिवासी एकता संघ की बैठक आयोजित

Published at :16 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी एकता संघ की बैठक आयोजित

बेलहर . प्रखंड मुख्यालय स्थित देवधाम परिसर में आदिवासी एकता संघ की बैठक सुकदेव बासुकी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में एक जुट होकर चुनाव की तैयारी का संकल्प लिया. वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति कड़ा प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज चुनाव […]

विज्ञापन

बेलहर . प्रखंड मुख्यालय स्थित देवधाम परिसर में आदिवासी एकता संघ की बैठक सुकदेव बासुकी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में एक जुट होकर चुनाव की तैयारी का संकल्प लिया. वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति कड़ा प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज चुनाव माहौल में लालू प्रसाद यादव अनुसूचित जनजाति समुदाय को तीगुना लाभ दिलाने की बात कर रहे है जो अपने सत्ता के समय अनुसूचित जनजाति का आरक्षण कोटि को 10 प्रतिशत से घटा कर एक प्रतिशत कर दिया. अब वह भूल भूलैया में डाल अनुसूचित जनजाति को हरी कार्ड दिखा रहे है. उपस्थित मंच के सभी सदस्यों ने कहा कि बिहार में चौदह लाख की आबादी को अपने कीमती मत का सही प्रयोग करने का समय आ गया है. इस मौके पर सूरज हांसदा, कुमार टुडू, गाजो टुडू, चंदन मरांडी, रामजी मरांडी, ब्रह्मदेव सोरेन, विशनदेव सोरेन, जयपाल किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन