कूपन वितरण के दौरान हंगामा

पंजवारा . खाद्य सुरक्षा के कूपन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया.आक्रोशित ग्रामीणों ने पंजवारा पंचायत भवन में बांटे जा रहे कूपन कार्य को बंद करा दिया.ग्रामीणों रघु यादव रघु मंडल, रितो देवी ,गोपाल साह, गुड्डन मिश्रा, छोटु मिश्रा ,राहुल कुमार,सोनू सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि उन्हें पूर्व में खाद्य सुरक्षा […]
पंजवारा . खाद्य सुरक्षा के कूपन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया.आक्रोशित ग्रामीणों ने पंजवारा पंचायत भवन में बांटे जा रहे कूपन कार्य को बंद करा दिया.ग्रामीणों रघु यादव रघु मंडल, रितो देवी ,गोपाल साह, गुड्डन मिश्रा, छोटु मिश्रा ,राहुल कुमार,सोनू सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि उन्हें पूर्व में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कार्ड के माध्यम से योजना का लाभ मिल रहा था.जबकि इस बार कूपन वितरण में उनका नाम सूची से काट दिया गया. है.गुस्साये ग्रामीणों ने पंचायत भवन में ताला जड़ते हुए कूपन बांट रहे विकास मित्र को बाहर कर दिया.साथ ही जब तक सूची में सुधार नही हो जाती तक तक कूपन वितरण कार्य बंद करने की चेतावनी दी. इस संबंध में बीडीओ इरफान अकबर ने बताया की जिला को संबंधित शिकायत से अवगत करा दिया गया है.मार्ग दशर्न प्राप्त होते ही निदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










