बसपा नेता आज लौढि़या पंचायत में

Updated at :08 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
बसपा नेता आज लौढि़या पंचायत में

पंजवारा. बासपा नेता अजीत कुमार ऊर्फ मुन्ना सिंह गुरुवार को लौढि़या खुर्द पंचायत का दौरा करेंगे. उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सक्रिय कार्यकर्ता विभाष सिंह ने बताया की श्री सिंह ने बुधवार पथरा पंचायत के दर्जनों गांव में घर घर पहुंच कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान ग्रामीणों […]

विज्ञापन

पंजवारा. बासपा नेता अजीत कुमार ऊर्फ मुन्ना सिंह गुरुवार को लौढि़या खुर्द पंचायत का दौरा करेंगे. उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सक्रिय कार्यकर्ता विभाष सिंह ने बताया की श्री सिंह ने बुधवार पथरा पंचायत के दर्जनों गांव में घर घर पहुंच कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल के साथ – साथ राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की. स्थानीय लोगों से अपने मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने कहा आज तक जितनी भी सरकार बिहार में आयी सबने यहां के लोगों को सिर्फ छलने का काम किया है. अब बदलाव का वक्त आ गया है. उन्होंने सेवा का अवसर प्रदान करने के लिये लोगों से समर्थन की अपील की. ज्ञात हो की अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह हाल के दिनों में जब से बसपा से जुड़े हैं. पार्टी से जुड़ने के बाद क्षेत्र भ्रमण में अपने कार्यकर्ताओं के साथ काफी जोर शोर से जुट गये हैं. बुधवार को संपर्क अभियान में उनके साथ प्रदीप कुमार पंडित, राजेंद्र पंडित, नकुल पंडित, अनिल रजक, जय शंकर, पंडित, चंदन राउत, वीरेंद्र मंडल, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन