BANKA : पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर किया घायल
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के लोहटनियां गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के लोहटनियां गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट के दौरान मासूम बच्चा को भी उठाकर बगल फेंक दिया. मारपीट कांड में लोहटनियां गांव निवासी नागो यादव की 50वर्षीया पत्नी रनिया देवी एवं सुधीर यादव की 19वर्षीया पत्नी खुशबू कुमारी जख्मी हुई हैं. दोनों घायलों का कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया. घटना के संबंध में गांव के ही नीरज कुमार, उसकी पत्नी, मां व भाई की पत्नी के विरूद्ध सुईया थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच व उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है. सुईया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










