बालू संवेदक ने भराया सड़कों का गड्ढा

Updated at :08 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
बालू संवेदक ने भराया सड़कों का गड्ढा

पंजवारा. आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार को बालू संवेदक ने अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पंजवारा से विक्रमपुर मोड़ एवं पंजवारा, धोरैया मार्ग पर बने गड्ढे में बालू भरवाने का कार्य किया. ज्ञात हो कि भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण पंजवारा-धोरैया मार्ग जर्जर हो गया है, […]

विज्ञापन

पंजवारा. आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार को बालू संवेदक ने अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पंजवारा से विक्रमपुर मोड़ एवं पंजवारा, धोरैया मार्ग पर बने गड्ढे में बालू भरवाने का कार्य किया. ज्ञात हो कि भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण पंजवारा-धोरैया मार्ग जर्जर हो गया है, जिससे रोजाना यहां सड़क में बने गड्ढे में वाहनों का फंसना जारी रहता है. बालू संवेदक कंपनी के पवन कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में मार्ग पर लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन