समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली

Updated at :08 Jul 2015 8:59 AM
विज्ञापन
समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली

बांका: जिले भर बुधवार को बिजली आपूर्ति पूरी बंद होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारी ने दी है. इस आशय कि जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार 8 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जिले भर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
बांका: जिले भर बुधवार को बिजली आपूर्ति पूरी बंद होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारी ने दी है. इस आशय कि जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार 8 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जिले भर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

उन्होंने कहा कि खड़हारा स्थित ग्रिड से बांका आने वाली 132 केवी लाइन में कार्य किया जायेगा, जिसे लेकर आपूर्ति बंद की जायेगी. पुन: शाम के बाद बिजली आपूर्ति चालू किये जाने की संभावना है. वहीं जिले भर में लगातार बिजली की कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दावे की खुल रही है पोल
एक ओर नीतीश कुमार हर घर में बिजली पहुंचाने की बात करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर जिस घर में बिजली है वहां 24 घंटे में मात्र एक से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है. जिस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. इस गरमी के मौसम में बिजली की यह स्थिति बच्चे से लेकर बूढ़े, महिला से लेकर पुरुष सभी के लिए कष्ट कारी साबित हो रहा है. लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने की वजह से सबसे अधिक पानी की समस्या होती है. लोगों का कहना है कि एक तो नगर पंचायत के द्वारा पूरे शहर में पानी का पाइप लाइन दिया गया है. फिर भी मोटर लगा कर किसी प्रकार से पानी का इंतजाम होता है लेकिन जब बिजली नहीं रहती है तो शुद्ध पानी पीने के लिए लोग तरस जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन