30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

Updated at :08 Jul 2015 8:59 AM
विज्ञापन
30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

बांका: थाना क्षेत्र के खमारी गांव के समीप यात्री शेड के सामने मंगलवार को 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार शेड के समीप शव को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी टाउन थाने को दी. सूचना मिलते ही एसआइ लक्ष्मण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच […]

विज्ञापन
बांका: थाना क्षेत्र के खमारी गांव के समीप यात्री शेड के सामने मंगलवार को 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार शेड के समीप शव को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी टाउन थाने को दी. सूचना मिलते ही एसआइ लक्ष्मण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया.

इस संबंध में एसआइ श्री कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे जहां 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था.

उन्होंने बताया कि युवक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है जो कई दिनों से यात्री शेड में रहता था. इसके दोनों पैर में पूर्व से ही जख्म था जिससे इसका दोनों पैर काम नहीं कर रहा था. इस लिए वो इस शेड में ही पड़ा रहता था जिससे इसकी मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक पहचान नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन