सड़क अभिकर्ता से मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

Updated at :03 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
सड़क अभिकर्ता से मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

प्रतिनिधि, बाराहाटसड़क निर्माण करा रहे एक अभिकर्ता से काम कराने के एवज में एक लाख की रंगदारी मांगी है. मामले को लेकर शुक्रवार को बाराहाट थाना में आवेदन देकर अभिकर्ता द्वारा अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है. मामला बाराहाट में एक पीसीसी सड़क निर्माण से संबंधित है जिसके अभिकर्ता सुमित कुमार ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाराहाटसड़क निर्माण करा रहे एक अभिकर्ता से काम कराने के एवज में एक लाख की रंगदारी मांगी है. मामले को लेकर शुक्रवार को बाराहाट थाना में आवेदन देकर अभिकर्ता द्वारा अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है. मामला बाराहाट में एक पीसीसी सड़क निर्माण से संबंधित है जिसके अभिकर्ता सुमित कुमार ने राजू सिंह एवं मिथिलेश कुमार पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. आवेदन में लिखा गया है कि कार्य की प्रगति देखने जब वो कार्य स्थल पर गये तो वहां दोनों आरोपी काम के लिए रखे ईंट को उठा कर घर ले जा रहे थे. मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गये. साथ ही कहा अगर काम करना है तो पहले एक लाख रुपया लाओ. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन