हाइवा लूट कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at :03 Jul 2015 1:05 AM
विज्ञापन
हाइवा लूट कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

अमरपुर : सबौर थाना अंतर्गत हुए हाइवा लूट में नया मोड़ आ गया है जब दो अभियुक्त को अमरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ प्रारंभ किया. पूछताछ के दौरान बताया कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए हाइवा को बंगाल में बैचने जा रहे थे. थाना प्रभारी परीक्षित पासवान ने बताया कि चालक ने पुलिस को […]

विज्ञापन

अमरपुर : सबौर थाना अंतर्गत हुए हाइवा लूट में नया मोड़ आ गया है जब दो अभियुक्त को अमरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ प्रारंभ किया. पूछताछ के दौरान बताया कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए हाइवा को बंगाल में बैचने जा रहे थे. थाना प्रभारी परीक्षित पासवान ने बताया कि चालक ने पुलिस को बताया था कि घटना के वक्त एक दूसरे का नाम पुकार रहे थे. कोई साखो दास तो कोई चंदन नाम पुकार रहा था तो कोई वरुण कुमार के नाम से पुकार रहा था.

जो कि क्रमश: अमरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर, सुड़यारी व सतधारा का रहने वाला है वहीं इस कांड में संतोष कुमार घोघा, झन्नी कुमार राजुआ सवौर का रहने वाला है जो पुलिस के हाथ नहीं आया है. जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान आरंभ कर दी. अनुसंधान के दौरान सबौर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा अमरपुर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान को यह पता चला की हाइवा बंगाल के वीरभुम सादपुर थाना अंतर्गत पी के मिल में है. जहां दोनों थाना की पुलिस पहुंची और वहां से हाइवा को बरामद की और दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार की.

संयुक्त रुप से दोनों थानाध्यक्ष ने बताया गया कि जिस वक्त पुलिस हाइवा बरामद करने गयी थी उस वक्त अपराधी साखो दास समेत कुछ अपराधी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. वहीं से अपराधी चंदन कुमार व वरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और हाइवा को जब्त किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी वरुण कुमार, चंदन कुमार के पास से एक देशी कट्टा तथा एक कारतूस बरामद किया गया. दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन