धनकुंडनाथ धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन लगी रही भीड़
धोरैया. महाशिवरात्रि के दूसरे दिन गुरुवार को अहले सुबह से ही धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में जलार्पण के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा. शाम तक यहां करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भक्तजनों ने बाबा के कामना लिंग पर जलार्पण कर सुख शांति व वैभव की कामना की. इससे पहले बुधवार की देर रात शिव विवाह को लेकर गाजे बाजे के साथ शिव बारात में तरह-तरह की झांकियां प्रस्तुत की गयी, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही. जलाभिषेक को लेकर आये श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल का जलार्पण कर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की. इस दौरान अति प्राचीन बाबा धनकुंड नाथ धाम में मिनी देवघर की झलक दिखी. बोल बम तथा ओम नमः शिवाय के पंचाक्षरी मंत्र से वातावरण गूंजायमान होता रहा. वहीं मौके पर आयोजित मेले में बिहार और झारखंड के शिव भक्त दूर-दूर से मेले का लुत्फ उठाते भी नजर आये. इधर, क्षेत्र के पैर पहाड़ी महादेव स्थान कुसमी, अस्सी, अहीरो, सादपुर, बनियाचक, श्रीपाथर आदि मंदिरों में पूजा को लेकर भीड़ लगी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










