वज्रपात से चाचा की मौत, भतीजी घायल

Updated at :01 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
वज्रपात से चाचा की मौत, भतीजी घायल

फोटे – 8 एवं 9, घायल नारायण यादव को अस्पताल ले जाते परिजन,10 वर्षीय प्रीति कुमार को ऑटो पर अस्पताल ले जाती बांका. थाना क्षेत्र के अंबा गांव में वज्रपात से एक की मौत हो गयी. गांव के नारायण यादव (50 वर्ष) बुधवार को अपने पशुओं को लेकर खेत में था. उसी वक्त बारिश होने […]

विज्ञापन

फोटे – 8 एवं 9, घायल नारायण यादव को अस्पताल ले जाते परिजन,10 वर्षीय प्रीति कुमार को ऑटो पर अस्पताल ले जाती बांका. थाना क्षेत्र के अंबा गांव में वज्रपात से एक की मौत हो गयी. गांव के नारायण यादव (50 वर्ष) बुधवार को अपने पशुओं को लेकर खेत में था. उसी वक्त बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे छिप गया. उसी दौरान वज्रपात हुआ जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. इस दौरान उसकी भतीजी प्रीति कुमारी (10 वर्ष) जो अपने चाचा के साथ गाय चराने साथ गयी थी उसे भी वज्रपात का हल्का झटका लगा जिससे वह घायल हो गयी. स्थानीय निवासी व परिजनों द्वारा दोनों को बांका सदर अस्पताल लाया गया. भतीजी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बांका अंचलाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को आपदा के तहत मिलने वाले तत्काल सहायता राशि मुहैया करा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन