जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

Updated at :01 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

फोटो 1 बीएएन 60, 61 : जर्जर छत व प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे. प्रतिनिधि, कटोरिया प्रख्ंाड के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बाघमारी गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है. किसी भी समय भवन धराशायी हो सकता है. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं क्षतिग्रस्त भवन का शिकार हो सकता है. क्षतिग्रस्त भवन को […]

विज्ञापन

फोटो 1 बीएएन 60, 61 : जर्जर छत व प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे. प्रतिनिधि, कटोरिया प्रख्ंाड के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बाघमारी गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है. किसी भी समय भवन धराशायी हो सकता है. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं क्षतिग्रस्त भवन का शिकार हो सकता है. क्षतिग्रस्त भवन को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विरोध जताते हुए अविलंब नया भवन बनाने की मांग की है. इस विद्यालय में कुल 206 छात्र-छात्राएं नामांकित है जबकि कुल 169 उपस्थित है. मध्याह्न भोजन भी मीनू के अनुसार बच्चों को दिया जाता है. स्थानीय अभिभावक एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी से नये भवन बनने की मांग की है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आवंटन के अभाव में भवन नहीं बनाया जा सका है आवंटन आते ही नये भवन निर्माण कराया जायेगा. मांग करने वालों में सिकंदर सिंह, त्रिभुवन मंडल, कैलाश राय, सीताराम मंडल, रोहित मंडल, औंकार यादव, प्रमिला देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन