फर्जी शिक्षिका जांच के दायरे में

Updated at :01 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका जांच के दायरे में

धोरैया: शिक्षक बहाली में हुए फरजीवाड़ा की पोल धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गयी है़ धोरैया में चार फर्जी शिक्षकों के पकड़ाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और फर्जी शिक्षिका जांच के दायरे में फंस गयी है. साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र पर नियोजित शिक्षिका से बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक […]

विज्ञापन

धोरैया: शिक्षक बहाली में हुए फरजीवाड़ा की पोल धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गयी है़ धोरैया में चार फर्जी शिक्षकों के पकड़ाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और फर्जी शिक्षिका जांच के दायरे में फंस गयी है. साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र पर नियोजित शिक्षिका से बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति सचिव धोरैया द्वारा अमान्य प्रमाणपत्र पर बहाल रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछा गया है़ प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुमरडीह में पदस्थापित पंचायत शिक्षिका नीलम कुमारी पंचायत शिक्षक नियोजन समिति ग्राम पंचायत चलना द्वारा नियोजित की गयी है़.

बीइओ असफाक आलम ने बताया कि सत्यापन के क्रम में उनके द्वारा समर्पित प्रमाणपत्र के अवलोकन के दौरान यह तथ्य सामने आने पर उनके द्वारा बीडीओ को प्रतिवेदित किया गया था़ इसके आलोक में बीडीओ द्वारा शिक्षिका को स्पष्टीकरण हेतु तीन दिनों का समय दिया गया है़ बीइओ ने बताया कि शिक्षिका को हटाया जाना तय है़ गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी फरजी टीइटी व अन्य अमान्य फरजी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले चार शिक्षकों पर गाज गिर चुकी है़.

सूत्र बताते हैं कि माफियाओं के शह पर ऐसे फरजी डिग्रीधारी शिक्षकों की तादात धोरैया में दर्जनों की संख्या में है़ जांच का क्रम यदि चलता रहा तो कई नकाबपोष बेनकाब हो जायेंगे़ इधर, फरजीवाड़ा के खिलाफ निगरानी की इस प्रकार जांच की हुई कार्रवाई से धोरैया के शिक्षा माफियाओं में खलबली मच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन