रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायें

बांका: शहर के गांधी चौक स्थित पुरानी सदर अस्पताल परिसर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजित कुष्ठ उन्मुखीकरण प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 29 जून से आयोजित की गयी थी. जिसका समापन 30 जून को किया गया. इसमें विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों […]
जिसका समापन 30 जून को किया गया. इसमें विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों व एएनएम ने शिरकत किया.
मौके पर सीएस डॉ जितेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कर्मी अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि कर पीड़ित रोगी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा सकेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के निदान उपचार दवा के प्रभारी जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार मिश्र, चिकित्सक राम नरेश प्रसाद, आनंद मोहन झा, मृत्यंजय कुमार, सिंह सहित एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










