ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Updated at :30 Jun 2015 9:45 AM
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

बांका: पोखरिया-बांका मुख्य मार्ग पर दुधारी पुल के निकट सोमवार की सुबह ट्रैक्टर के पलटने ये चालक अशोक यादव बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया गांव निवासी की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर साहबगंज मथुरा निवासी मनीष रजक एवं कुमोद राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसे स्थानीय […]

विज्ञापन
बांका: पोखरिया-बांका मुख्य मार्ग पर दुधारी पुल के निकट सोमवार की सुबह ट्रैक्टर के पलटने ये चालक अशोक यादव बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया गांव निवासी की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर साहबगंज मथुरा निवासी मनीष रजक एवं कुमोद राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही इसकी जानकारी थाना को दी गयी.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसएन सिंह के निर्देश पर एसआइ अरुण कुमार सिंह एवं लक्ष्मण राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से उठाया एवं ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पूरी रफ्तार से बांका से पोखरिया की ओर जा रहा था इसी दौरान पुल के पार होते ही इस पर लदा चदरा डाला से बाहर निकल आया जिससे डाला ऊपर उठ गया और इंजन पलट गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

साथ ही ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल हो गये, जिसका इलाज सदर अस्पताल बांका में किया जा रहा है. ट्रैक्टर साहबगंज के दिनेश भगत का बताया जा रहा है. लाश का अंत: परीक्षण करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की छीनबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन