जदयू ने राज्य सरकार की गिनायी उपलब्धियां

Updated at :30 Jun 2015 9:44 AM
विज्ञापन
जदयू ने राज्य सरकार की गिनायी उपलब्धियां

धोरैया: परचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश परवान पर है़ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू कार्यकर्ता गांव – गांव भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं. सोमवार को प्रदेश मुख्यालय से प्रतिनियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के […]

विज्ञापन
धोरैया: परचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश परवान पर है़ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू कार्यकर्ता गांव – गांव भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं.

सोमवार को प्रदेश मुख्यालय से प्रतिनियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व व जिला जदयू अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल के संचालन में कार्यकर्ताओं ने धोरैया के तिलौंधा, पिपरा, चलना, अहिरो, पुरैनियां, कुशमी, रायटोला व महादलित टोला मलधरा में चौपाल लगा कर सरकार द्वारा अब तक के किये गये विकास कार्यों की जानकारी से लोगों को रू-ब-रू कराया़ कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार की कमान संभालने के बाद से ही सुशासन का राज्य बनाते हुए पारदर्शिता और न्याय के साथ विकास की रूपरेखा बनी़ समाज की सभी जाति, धर्म व मजहब से ऊपर उठ कर कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दी गयी़ पिछले राज्य की संख्या में आने वाले बिहार की चर्चा विदेशों में भी होने लगी़ इस बीच नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया गया़ मौके पर जिला महासचिव जैनेंद्र कुमार सिंह, अरुण राय, ब्रrादेव चंद्रवंशी, मो आजाद, प्रकाश यादव, बुटेली मंडल, ब्रज किशोर मंडल, मनोज चौहान, अजरुन मंडल, नीरज यादव, बागेश्वर मांझी आदि साथ चल रहे थ़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन