जदयू कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Updated at :29 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
जदयू कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

परचा पर चर्चा को लेकर जदयू में है उत्साहप्रतिनिधि, धोरैयापरचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश परवान पर है़ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू कार्यकर्ता गांव – गांव भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं़ सोमवार को प्रदेश मुख्यालय से […]

विज्ञापन

परचा पर चर्चा को लेकर जदयू में है उत्साहप्रतिनिधि, धोरैयापरचा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश परवान पर है़ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू कार्यकर्ता गांव – गांव भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं़ सोमवार को प्रदेश मुख्यालय से प्रतिनियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व व जिला जदयू अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल के संचालन में कार्यकर्ताओं ने धोरैया के तिलौंधा, पिपरा, चलना, अहिरो, पुरैनियां, कुशमी, रायटोला व महादलित टोला मलधरा में चौपाल लगा कर सरकार द्वारा अब तक के किये गये विकास कायार्ें की जानकारी से लोगों को रू-ब-रू कराया़ कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार की कमान संभालने के बाद से ही सुशासन का राज्य बनाते हुए पारदर्शिता और न्याय के साथ विकास की रूपरेखा बनी़ समाज की सभी जाति, धर्म व मजहब से ऊपर उठ कर कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दी गयी़ पिछले राज्य की संख्या में आने वाले बिहार की चर्चा विदेशों में भी होने लगी़ इस बीच नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया गया़ मौके पर जिला महासचिव जैनेंद्र कुमार सिंह, अरुण राय, ब्रह्मदेव चंद्रवंशी, मो आजाद, प्रकाश यादव, बुटेली मंडल, ब्रज किशोर मंडल, मनोज चौहान, अर्जुन मंडल, नीरज यादव, बागेश्वर मांझी आदि साथ चल रहे थे़चार दर्जन शस्त्रों का हुआ सत्यापनधोरैया. चुनाव को लेकर अब तक प्रखंड प्रशासन द्वारा करीब 40 से अधिक आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया़ अंचलाधिकारी शरत कुमार मंडल व थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल की देख-रेख में सत्यापन का कार्य पूरा किया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन