मुआवजा के लिए ट्रैक्टर मालिक के घर का किया घेराव

ट्रैक्टर चालक की मौत वाली खबर में बॉक्स लगाना है–फोटो 29 बांका 4 : मजदूर की मौत पर रोते – विलखते परिजन बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के व्यवसायी दिनेश भगत के ट्रैक्टर पलटने से तरैया गांव के एक मजदूर की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम करा कर लौटने के बाद मजदूर के […]
ट्रैक्टर चालक की मौत वाली खबर में बॉक्स लगाना है–फोटो 29 बांका 4 : मजदूर की मौत पर रोते – विलखते परिजन बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के व्यवसायी दिनेश भगत के ट्रैक्टर पलटने से तरैया गांव के एक मजदूर की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम करा कर लौटने के बाद मजदूर के परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक के घर पर शव रख कर घर का घेराव कर मुआवजा की मांग को लेकर घंटों बैठे रहे. जानकारी के अनुसार बांका से ट्रैक्टर पर करकट लाद कर साहबगंज लौट रहा था. उसी क्रम में दुधारी के पास ट्रैक्टर पलटी खा गयी, जिसमें मजदूर अशोक यादव (35 वर्ष) की मौत हो गयी. स्थानीय थाना द्वारा शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. उसके बाद परिजन शव को लेकर ट्रैक्टर मालिक दिनेश भगत के घर पर रख कर घेराव कर दिया. घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं परिजनों के बीच दो लाख मुआवजा देने की बात पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. मजदूर अशोक यादव की मौत पर उसकी पत्नी अनीता देवी, बहन नीलम देवी तथा दो लड़की एवं एक लड़का का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










