बाजार में बिजली तार गिरने से अफरा-तफरी

फोटो 29 बीएएन 61 : गिरे हुए बिजली तार को दिखाते स्थानीय लोग.प्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया फीडर के राधानागर बाजार में पंचायत भवन एवं निजी स्कूल के बीच सोमवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार गिरने से अफरा-तफरी मच गयी. तार गिरते ही तुरंत बाजार बासियों ने कटोरिया पावर सब-स्टेशन में सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद […]
फोटो 29 बीएएन 61 : गिरे हुए बिजली तार को दिखाते स्थानीय लोग.प्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया फीडर के राधानागर बाजार में पंचायत भवन एवं निजी स्कूल के बीच सोमवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार गिरने से अफरा-तफरी मच गयी. तार गिरते ही तुरंत बाजार बासियों ने कटोरिया पावर सब-स्टेशन में सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता को तार एवं पोल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पूर्व में दी गयी थी. लेकिन मरम्मती नहीं करायी गयी थी. तार को जोड़ने पहुंचे बिजली मिस्त्री को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. उन लोगों की मांग है कि हाइ वोल्टेज तार को बाजार के पीछे होकर ले जायी जाये एवं 440 वोल्ट में कभर तार लगायी जाय. इस मौके पर शशिकांत पाण्डेय, अनिल साह, सदानंद कुमार मंडल, हुलास किशोर मंडल, मुन्ना गुप्ता, टिंकल कुमार, विनय साह, राजेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, टुनटुन दास, संतोष कुमार, मनोज कुमार, डा बीके भारती, शिवजी प्रसाद साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










