बेरहमी से पिटाई के तीन दिन बाद महिला की मौत

Updated at :25 May 2015 9:53 AM
विज्ञापन
बेरहमी से पिटाई के तीन दिन बाद महिला की मौत

कटोरिया (बांका): कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथावाड़ी पंचायत अंर्तगत ढ़ाकोडीह गांव की विवाहिता लुखिया देवी (30) पति हंसराज यादव की बेरहमी से पिटाई करने के कारण रविवार को मौत हो गयी. मृतका के पति ने कटोरिया थाना में गांव के पार्वती देवी व पति परमेश्वर यादव, किसन देव यादव व उनकी पत्नी तथा शंकर यादव […]

विज्ञापन

कटोरिया (बांका): कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथावाड़ी पंचायत अंर्तगत ढ़ाकोडीह गांव की विवाहिता लुखिया देवी (30) पति हंसराज यादव की बेरहमी से पिटाई करने के कारण रविवार को मौत हो गयी. मृतका के पति ने कटोरिया थाना में गांव के पार्वती देवी व पति परमेश्वर यादव, किसन देव यादव व उनकी पत्नी तथा शंकर यादव व पिता झारू यादव के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.

मृतका का पति कोलकाता में मजदूरी का काम करता है. तीन दिन पूर्व नामजद अभियुक्तों ने आम तोड़ने के विवाद को लेकर पत्नी की गला दबा कर पिटाई कर दी. मारपीट में पत्नी को अंदरुनी चोटे लगी और बिस्तर पकड़ ली. घटना की जानकारी मिलते ही पति कोलकाता से शनिवार संध्या घर पहुंचा व देखा कि पत्नी की स्थिति काफी गंभीर है.

सुबह इलाज के लिए ले जाने की तैयारी के दौरान ही पत्नी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मोबाइल से कटोरिया पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सअनि मेराज खान ने घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये. शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जायेगा. पत्नी की मौत से पति व पांच छोटे-छोटे बच्चों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद नामजद अभियुक्त घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस की ओर से आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन