सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर किया गया मंथन

Updated at :25 May 2015 9:51 AM
विज्ञापन
सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर किया गया मंथन

बांका. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई की बैठक रविवार को शहर के द्वारिका स्थान परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय ने की. बैठक में पार्टी की ओर से क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं को इस कार्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा […]

विज्ञापन
बांका. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई की बैठक रविवार को शहर के द्वारिका स्थान परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय ने की. बैठक में पार्टी की ओर से क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं को इस कार्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया.

वहीं अध्यक्ष ने किसानों के ओलावृष्टि व बारिश से हुई फसल की बरबादी का मुआवजा नहीं दिये जाने का कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि किसान हताश व निराश हो चुके हैं. पीड़ित किसान हत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जिसकी जिम्मेदार सरकार है.

सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. इस मौके पर महासचिव मुनी लाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, जिला युवा अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा, जिला महासचिव कैलाश कामती, विमल सिंह, अरविंद मंडल, विनय, प्रदीप दास, अविनाश, बाल गोविंद मंडल, धनंजय, सुनीता देवी, बेबी देवी, दिगंबर मंडल, अनिल मांझी, मो समशाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन