भाजपा कार्यशाला का आयोजन

अमरपुर. भाजपा पंचायत अध्यक्ष हलधर दास के नेतृत्व में शनिवार को पवई हाट प्रांगण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार में किये गये कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस मौके पर पर्यवेक्षक अशोक शर्मा, प्रदेश सहकारिता मंच के क्षेत्रीय प्रभारी शंभुशरण पांडेय, महामंत्री […]
अमरपुर. भाजपा पंचायत अध्यक्ष हलधर दास के नेतृत्व में शनिवार को पवई हाट प्रांगण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार में किये गये कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस मौके पर पर्यवेक्षक अशोक शर्मा, प्रदेश सहकारिता मंच के क्षेत्रीय प्रभारी शंभुशरण पांडेय, महामंत्री अरुण ठाकुर, जगदीश शर्मा, ललन शर्मा, कपिलदेव दास, नवल किशोर साह, सोनू चौधरी, पंकज चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे. आपसी विवाद में एक महिला जख्मी अमरपुर. थाना क्षेत्र के महगामा में आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के ही लोगों ने एक महिला को पीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार महगामा गांव के मो हसलीम की पत्नी बीवी रिजवाना को पड़ोस के लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी के परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. यहां पर चिकित्सक इलाज कर रहे थे. हालांकि इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










