अपने पहचान पत्र को बनाये त्रुटिविहीन

बांका. चुनाव आयोग के द्वारा निर्गत पहचान पत्र में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो आप उसको अपने मतदान केंद्र पर शनिवार को पहुंच कर ठीक करवा सकते है. प्रमाणिक बनाये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय निर्वाचक नामाबली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम आरंभ है. इस कार्यक्रम के तहत सभी […]
बांका. चुनाव आयोग के द्वारा निर्गत पहचान पत्र में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो आप उसको अपने मतदान केंद्र पर शनिवार को पहुंच कर ठीक करवा सकते है. प्रमाणिक बनाये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय निर्वाचक नामाबली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम आरंभ है. इस कार्यक्रम के तहत सभी निर्वाचकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं इ मेल पता सांग्रहित कर प्रमाणिकरण के बाद इपिक नंबर के साथ संवृद्ध किया जाना है. अपने इपिक नंबर के विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल, एसएमएस और राष्ट्रीय कॉल सेंटर 1800-345-1950 के माध्यम से प्रविष्ट कराये जाने का प्रावधान है. आधार संख्या एवं इपिक संख्या से संबंधित दस्तावेज बीएलओ, इआरओ, एइआरओ को समर्पित करें. आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं इमेल का पता बीएलओ के द्वारा घर घर जाकर संग्रहित किया जा रहा है. 90 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण बांका. बीएसइबी के द्वारा प्रकाशित इंटर साइंस के रिजल्ट में स्थानीय स्टार इंग्लिस क्लासेस में खुशी की लहर दौड़ गयी. इस संस्थान में पढ़ने वाले 80 छात्र छात्राओं में से 75 ने सफलता हासिल की. संस्थान के निदेशक कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को काफी सुविधा प्रदान की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










