आग लगने से दो घरों को नुकसान

शादी की खुशियां मातम में बदलीप्रतिनिधि, पंजवाराक्षेत्र के लखपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर आग के तांडव ने दो घरों को जला कर राख कर दिया. जानकारी के मुताबिक लखपुरा गांव के नरेंद्र सिंह के घर बेटी की शादी को लेकर तैयारी चल रही थी. इस क्रम में शुक्रवार की दोपहर घर के पास पुआल […]
शादी की खुशियां मातम में बदलीप्रतिनिधि, पंजवाराक्षेत्र के लखपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर आग के तांडव ने दो घरों को जला कर राख कर दिया. जानकारी के मुताबिक लखपुरा गांव के नरेंद्र सिंह के घर बेटी की शादी को लेकर तैयारी चल रही थी. इस क्रम में शुक्रवार की दोपहर घर के पास पुआल के ढेर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. जब तक आस पड़ोस के लोग जुट पाते आग ने नरेंद्र सिंह के भाई शैलेंद्र सिंह के घर को भी अपने चपेट में ले लिया. इस दौरान जमा ग्रामीणों ने काफ ी सूझ बूझ के साथ घर के निकट सूखे पुआल आदी को हटा कर क्री मेहनत से आग पर काबू पाया. सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित हलका कर्मचारी को जांच का आदेश दिया है. वहीं आग लगने की घटना की खबर पर पंचायत के मुखिया उज्जवल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीडि़त परिवार वालों को हर संभव सहायता का भरोसा जताया. इधर घटना के बाद से ही पीडि़त परिवार में मातम छाया हुआ है. परिजनों के मुताबिक नरेंद्र सिंह के बेटी की शादी 24 मई को तय थी. जिसकी तैयारी को लेकर खरीदारी की गयी थी. आग लगने की इस घटना में शादी का सारा समान भी जल गया.परिजनों को बेटी के शादी की चिंता खाये जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










