प्रखंड मुख्यालय में बनेगा पहचान पत्र

Updated at :22 May 2015 10:07 PM
विज्ञापन
प्रखंड मुख्यालय में बनेगा पहचान पत्र

बाराहाट. पहचान पत्र बनाने के लिए अब मतदाता को परेशान नहीं होना पड़ेगा. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में पहचान पत्र बनाने, फोटो लगाने व त्रुटि सुधार के लिए काउंटर खोला गया. काउंटर के क र्मी पंकज कुमार ने बताया की संबंधित कार्य के लिए विभाग द्वारा तय शुल्क लेकर पहचान पत्र जारी किया जायेगा. कर्मी […]

विज्ञापन

बाराहाट. पहचान पत्र बनाने के लिए अब मतदाता को परेशान नहीं होना पड़ेगा. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में पहचान पत्र बनाने, फोटो लगाने व त्रुटि सुधार के लिए काउंटर खोला गया. काउंटर के क र्मी पंकज कुमार ने बताया की संबंधित कार्य के लिए विभाग द्वारा तय शुल्क लेकर पहचान पत्र जारी किया जायेगा. कर्मी ने बताया की पहचान पत्र में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए निर्धारित शुल्क दस रुपया, वोटर लिस्ट में फोटो लगवाने के लिए दस रुपया व नये सिरे से पहचान पत्र बनवाने के लिए संबंधित व्यक्ति को 35 रुपये का शुल्क भरना होगा. यह योजना कॉमन सर्विस के तहत शुरू की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन