अपहरण मामले में नया मोड़,अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जतायी

फोटो 18 बांका 19 : प्रेमिका की तस्वीर प्रतिनिधि, बाराहाटथाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से बीते 11 मई को गायब हुई छात्रा को बाराहाट पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने दावा किया है कि छात्रा ने प्रेमी संग शादी रचा ली है. जानकारी हो कि मोहनपुर गांव से बीते दिनों घोषपुर की रीता […]
फोटो 18 बांका 19 : प्रेमिका की तस्वीर प्रतिनिधि, बाराहाटथाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से बीते 11 मई को गायब हुई छात्रा को बाराहाट पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने दावा किया है कि छात्रा ने प्रेमी संग शादी रचा ली है. जानकारी हो कि मोहनपुर गांव से बीते दिनों घोषपुर की रीता देवी ने गांव के ही मुन्ना सिंह, राघव सिंह, पप्पू पासवान एवं नगडि़या पर अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थाना को दिये अपने आवेदन में महिला ने बताया था कि वह मुन्ना सिंह के घर में चौका-बरतन करती थी. इस दौरान मुन्ना सिंह की उसकी बेटी पर गंदी नजर पड़ गयी और उसने सबके साथ मिल कर मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है. युवती ने पूछताछ के क्रम में बताया कि उसे उसके प्रेमी पप्पू पासवान लेकर गया था. वह पुनसिया में ठहरी थी. उसने पप्पू के साथ शादी भी कर ली है. अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










