सद्भाव और विकास के लिये चाहिए साथ

Updated at :17 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
सद्भाव और विकास के लिये चाहिए साथ

फोटो 17 बांका 15 : सड़क का उद्घाटन करते पर्यटन मंत्री डा. जावेद इकवाल अंसारी व अन्य पर्यटन मंत्री ने किया सड़क का उद्घाटनप्रतिनिधि, बाराहाटराज्य सरकार जनता के सुख दु:ख में हर कदम पर साथ है. राज्य में कुछ लोग सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसा चुनाव के समय आम बात हो गयी है. लेकिन […]

विज्ञापन

फोटो 17 बांका 15 : सड़क का उद्घाटन करते पर्यटन मंत्री डा. जावेद इकवाल अंसारी व अन्य पर्यटन मंत्री ने किया सड़क का उद्घाटनप्रतिनिधि, बाराहाटराज्य सरकार जनता के सुख दु:ख में हर कदम पर साथ है. राज्य में कुछ लोग सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसा चुनाव के समय आम बात हो गयी है. लेकिन हमे ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा.चुनाव नजदीक है, बहकावे में नहीं पड़ते हुए हमें फिरकापस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. उक्त बातें बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री डॉ जावेद इकबाल अंसारी ने बड़ी बिषहर के समीप गोड्डा-बाराहाट मुख्य सड़क से पुराईचक तक पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर कही. इसके पूर्व सड़क उद्घाटन के लिये पहुंचे मंत्री का स्थानीय लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. डॉ जावेद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बनाये गये पीसीसी सड़क के उद्घाटन के लिये पहुंचे थे. उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर फीता काटते हुए सड़क का उद्घाटन किया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव, पूर्व सरपंच मोहम्मद असरार, मिन्हाज आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन