महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत

Updated at :17 May 2015 10:04 PM
विज्ञापन
महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत

चांदन. प्रखंड क्षेत्र में पति की दीर्घायु हेतु गांव-गांव में पत्नी द्वारा वट सावित्री व्रत रखी गयी. नदी में स्नान कर वट वृक्ष के समीप भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गयी. चना, घी से बने लड्डू, केला, फल से पूजन कर प्रसाद ग्रहण की गयी. इसको लेकर वट वृक्ष के समीप महिलाओं की लंबी कतार […]

विज्ञापन

चांदन. प्रखंड क्षेत्र में पति की दीर्घायु हेतु गांव-गांव में पत्नी द्वारा वट सावित्री व्रत रखी गयी. नदी में स्नान कर वट वृक्ष के समीप भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गयी. चना, घी से बने लड्डू, केला, फल से पूजन कर प्रसाद ग्रहण की गयी. इसको लेकर वट वृक्ष के समीप महिलाओं की लंबी कतार देखी गयी. चांदन, भैरोगंज, सूइया के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. सड़क निर्माण कार्य का टेंडर होने से ग्रामीणों में हर्षचांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत धनुवसार पंचायत के सतलेटवा-सिमुलतला मुख्य सड़क मार्ग पर हड़नियां-सिताने मोड़ से ढकना-बंदरी सड़क का निर्माण कार्य का टेंडर हो जाने से ग्रामीणों में बेलहर विधायक गिरिधारी यादव के प्रति काफी खुशी देखी जा रही है. इसके लिए विधायक श्री यादव को ग्रामीणों ने साधुवाद भी दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से आज तक क्षेत्र के लोग खुद को विकास से कोसों दूर महसूस कर रहे थे. लेकिन शनिवार को संवेदक पूर्व पार्षद राजेंद्र यादव द्वारा सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे. सड़क निर्माण हो जाने से यह मील का पत्थर साबित होगा. किसानों की क्षतिपूर्ति हेतु टीम गठित चांदन. प्रखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान हेतु सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी. बीडीओ श्याम कुमार ने बताया कि पंचायत वार ओला वृष्टि से हुए किसानों की नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु टीम गठित कर दी गयी है. वास्तविक नुकसान वाले किसानों को जांचोपरांत राशि उपलब्ध करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन