बैठक में मतदाता सूची का संधारण करने का दिया निर्देश

Updated at :16 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
बैठक में मतदाता सूची का संधारण करने का दिया निर्देश

फोटो 16 बांका 5 : बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में शनिवार को बिहार विधानसभा की तैयारी को लेकर बीडीओ चिरंजीवी पांडेय की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक मतदाता सूची के संधारण के लिए आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ ने ढाई माह तक युद्ध स्तर पर हर बूथ […]

विज्ञापन

फोटो 16 बांका 5 : बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में शनिवार को बिहार विधानसभा की तैयारी को लेकर बीडीओ चिरंजीवी पांडेय की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक मतदाता सूची के संधारण के लिए आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ ने ढाई माह तक युद्ध स्तर पर हर बूथ की मतदाता सूची का संधारण कर देने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि 15 मई को जो फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन किया गया है. उस पर 23 मई व 30 मई को बूथ स्तर पर सभा कर नाम व फोटो का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर जिम्मेदारीपूर्वक कार्यों को निबटाने का निर्देश दिया व किसी भी प्रकार की कोताही बरतने व क्षेत्र से शिकायत आने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी. इस मौके पर कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन