वरमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Updated at :15 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
वरमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार

बांका. शहर के भयहरण स्थान में गुरुवार देर रात शादी के लिए दो पक्ष के लोग शादी के लिए पहुंचे थे लेकिन दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बांका प्रखंड क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी प्रसादी यादव का पुत्र बीजो कुमार की शादी बौंसी […]

विज्ञापन

बांका. शहर के भयहरण स्थान में गुरुवार देर रात शादी के लिए दो पक्ष के लोग शादी के लिए पहुंचे थे लेकिन दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बांका प्रखंड क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी प्रसादी यादव का पुत्र बीजो कुमार की शादी बौंसी मेला परिसर स्थित मुहल्ले में तय हुई थी. शादी की बात फाइनल होने के बाद कन्या पक्ष ने दूल्हे के घर पर पहुंच कर तिलक समारोह के साथ-साथ शादी की तिथि निर्धारित की. शादी 14 मई को शहर के भयहरण स्थान में होने की बात तय हुई थी. इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने शादी की तैयारी में लग गये. दूल्हा पक्ष ने अपने घर पर पिछले मंलगवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया था. दूल्हे पक्ष ने बुधवार को प्रीति भोज भी दिया. शादी के दिन नियत समय पर दूल्हा पक्ष बरात लेकर मंदिर पहुंचे. डांस व समधी मिलन के बाद वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन मंच पर पहुंचे और वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. इसी दौरान आगे की रस्म के लिए दुल्हन व उनके परिजनों ने दूल्हा को देख कर शादी करने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन के परिजनों का कहना था कि पहले दूसरे लड़के को दिखाया गया था अभी दूसरा लड़का दूल्हा बन कर आया है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक समझौते की बात होते रही. स्थानीय लोगों ने भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्ष के लोग बिना शादी के घर वापस लौट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन