चांदन नदी में मिला महिला का शव

Updated at :15 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
चांदन नदी में मिला महिला का शव

फोटो 15 बांका 11, 12 : शव को देखती पुलिस व लोगों की लगी भीड़. प्रतिनिधि, अमरपुर चांदन नदी के बासुदेवपुर बालू घाट पर एक शादी शुदा महिला का शव मिला है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला रेत कर व पेट में चाकू घोंपकर निर्मम हत्या की गयी […]

विज्ञापन

फोटो 15 बांका 11, 12 : शव को देखती पुलिस व लोगों की लगी भीड़. प्रतिनिधि, अमरपुर चांदन नदी के बासुदेवपुर बालू घाट पर एक शादी शुदा महिला का शव मिला है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला रेत कर व पेट में चाकू घोंपकर निर्मम हत्या की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह चांदन नदी के बीच में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था. घटना स्थल पर हत्यारे की टोपी के ऊपर चश्मा लगा हुआ था. साथ ही उसी जगह पर एक चाकू भी पड़ा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और सभी समान को जब्त कर लिया. इस घटना की जानकारी धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गयी जिससे घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि चौकीदार के बयान पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन