खेसर पीएचसी में नहीं हैं चिकित्सक

Updated at :15 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
खेसर पीएचसी में नहीं हैं चिकित्सक

चिकित्सक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को दिया आवेदन फुल्लीडुमर. प्रखंड के खेसर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पदस्थापना के संबंध में ग्रामीणों के हस्ताक्षर का एक आवेदन सिविल सर्जन बांका को दिया गया है. आवेदन में ग्रामीणों के हस्ताक्षर के अलावे पंचायत की मुखिया रीता देवी ने भी अनुशंसा […]

विज्ञापन

चिकित्सक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को दिया आवेदन फुल्लीडुमर. प्रखंड के खेसर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पदस्थापना के संबंध में ग्रामीणों के हस्ताक्षर का एक आवेदन सिविल सर्जन बांका को दिया गया है. आवेदन में ग्रामीणों के हस्ताक्षर के अलावे पंचायत की मुखिया रीता देवी ने भी अनुशंसा की है और शीघ्र ही डॉक्टर के नियुक्ति की मांग की है. ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में यह भी कहा गया है कि आज वर्तमान स्थिति में अस्पताल के जमीन को बगल के ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है. दुकान व घर के सभी कचरे अस्पताल परिसर में फेंक कर गंदगी का ढेर लगा दिया गया है. अस्पताल के कल्याण समिति सदस्य राम लगन भगत, भरत लाल मंडल, शालिनी देवी के अलावे हस्ताक्षरित ग्रामीण अशोक भगत, चुनचुन पंडित, वासुकी प्रसाद भगत, सिधोधर मंडल, बबलू भगत, सदानंद सिंह ने बताया कि अस्पताल का स्थिति नरक के समान है. इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी को कई बार कहा गया. किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर अपनी मांगों को लेकर लाचार बस सिविल सर्जन बांका को आवेदन देना पड़ा. सिविल सर्जन जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में शीघ्र डॉक्टर की व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त अस्पताल बनाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन