महर्षि मेंहीं धाम में महा भंडारा का आयोजन

Updated at :14 May 2015 11:03 PM
विज्ञापन
महर्षि मेंहीं धाम में महा भंडारा का आयोजन

महर्षि मंेहीं : धाम मनियारपुर के संत मोती बाबा के देहावसान के बाद गुरुवार को महाभंडारा का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में सत्संगियों ने भाग लिया. मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सुबह में आचार्य चतुरानंद जी महाराज के सानिध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी साधु संतों ने फूल चढ़ाये. […]

विज्ञापन

महर्षि मंेहीं : धाम मनियारपुर के संत मोती बाबा के देहावसान के बाद गुरुवार को महाभंडारा का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में सत्संगियों ने भाग लिया. मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सुबह में आचार्य चतुरानंद जी महाराज के सानिध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी साधु संतों ने फूल चढ़ाये. श्रद्धांजलि सभा के बाद दोपहर में आश्रम परिसर में बने विशाल पंडाल में भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें गोपालपुर से आये नंदलाल कापरी व सभी सेवक भोजन की व्यवस्था में लगे हुए थे. भंडारा के बाद भूमिगत साधना कक्ष में साधकों ने साधना की. मालूम हो कि आश्रम के संत मोती बाबा का देहावसान 30 अप्रैल को 106 वर्ष की आयु में हो गया. इसके बाद दो मई को बुद्धिनाथ बाबा के द्वारा मुखाग्नि दी गयी. मोती बाबा कई वषार्ें तक मनियारपुर आश्रम में रहे और ध्यान साधना की. इस अवसर पर स्वामी भगतानंद जी महाराज, स्वामी धैर्यानंद जी महाराज, स्वामी योगानंद, स्वामी अनुभवानंद , ज्ञानी बाबा के अलावा विनय कुमार कापरी, उत्तम बाबा सहित कई साधु संत संन्यासी एवं सत्संगी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन