पैक्स अध्यक्ष व बैंक मैनेजर में नोंक- झोंक, मामला पहुंचा थाना

Updated at :14 May 2015 10:03 PM
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष व बैंक मैनेजर में नोंक- झोंक, मामला पहुंचा थाना

प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड अंतर्गत साहबगंज को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर ने बेलडीहा पैक्स अध्यक्ष पर जबरदस्ती दूसरे खाताधारी के पैसे की निकासी का दबाव डालने तथा पैसा नहीं देने पर गाली – गलौज करने का आरोप लगा कर थाना में लिखित शिकायत की है. मैनेजर द्वारा अपना प्रभार बैंक के एक कर्मी को देकर चले जाने से किसानों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड अंतर्गत साहबगंज को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर ने बेलडीहा पैक्स अध्यक्ष पर जबरदस्ती दूसरे खाताधारी के पैसे की निकासी का दबाव डालने तथा पैसा नहीं देने पर गाली – गलौज करने का आरोप लगा कर थाना में लिखित शिकायत की है. मैनेजर द्वारा अपना प्रभार बैंक के एक कर्मी को देकर चले जाने से किसानों को धान के पैसे का भुगतान होने में परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार नौ मई को बैंक में प्रबंधक व पैक्स अध्यक्ष के साथ धान की राशि भुगतान करने में कहासुनी हुई थी. इसी मामले में प्रबंधक दीपक कुमार ने थाना में लिखित बयान दे कर कहा है कि बेलडीहा पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जबरदस्ती दूसरे खाते से एक लाख 32 हजार रुपये की निकासी करने का दबाव दे रहा था. मना करने पर पैक्स अध्यक्ष शराब पीकर आया और बैंक में घुस कर गाली-गलौज करने लगा और टेबुल पर रखे कागजात को भी इधर-उधर करने लगा. प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को भी पैक्स अध्यक्ष नये नंबर से फोन कर धमकी दे रहे थे कि यदि केस किया तो उठा लेंगे. प्रबंधक ने बताया कि इसी डर से उन्होंने बैंक का प्रभार बैंक कर्मी अरुण कुमार को दे दिया है. वहीं पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा हम पैक्स अध्यक्षों को भुगतान के लिए परेशान किया जाता है. घटना के दिन भी भुगतान कराने बैंक गये थे, जहां प्रबंधक द्वारा एक साथ भुगतान करने से इनकार किया जा रहा था. इसी पर कहासुनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन