नियोजित शिक्षकों का धरना जारी

Updated at :14 May 2015 9:03 PM
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों का धरना जारी

शंभुगंज : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को 34वें दिन भी संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के नियोजित शिक्षकों बीआरसी भवन में ताला बंद कर धरना पर बैठे रहे. धरना का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह ने किया. वहीं धरना पर बैठे नियोजित शिक्षक मनोज कुमार सिंह […]

विज्ञापन

शंभुगंज : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को 34वें दिन भी संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के नियोजित शिक्षकों बीआरसी भवन में ताला बंद कर धरना पर बैठे रहे. धरना का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह ने किया. वहीं धरना पर बैठे नियोजित शिक्षक मनोज कुमार सिंह व सचिव वालेश्वर कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस सकारात्मक संकेत नहीं मिलने के कारण हड़ताली शिक्षकों द्वारा धरना जारी रखा गया है और जब तक सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जायेगी, हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर मीडिया प्रभारी पंकज कुमार रजक, विभाष चंद्र, मनोज कुमार दास, धर्मवीर कुमार राय, महेश कुमार, सुधीर पासवान, के के सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य नियोजित शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन