चाट खाने से छह बच्चे बीमार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 May 2015 8:53 AM
विज्ञापन

धोरैया: प्रखंड के गचिया-बसबिट्टा पंचायत के बांठी गांव में बुधवार की शाम विषाक्त चाट खाने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गय़े सभी बच्चों को उल्टी व दस्त होने पर देर शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भरती कराया गया है़ पीड़ितों में बांठी ग्राम निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र पीयूष कुमार, विशाल […]
विज्ञापन
धोरैया: प्रखंड के गचिया-बसबिट्टा पंचायत के बांठी गांव में बुधवार की शाम विषाक्त चाट खाने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गय़े सभी बच्चों को उल्टी व दस्त होने पर देर शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भरती कराया गया है़ पीड़ितों में बांठी ग्राम निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र पीयूष कुमार, विशाल कुमार, पुत्री पूजा कुमारी, बालमुकुंद पासवान की पुत्री साक्षी कुमारी, अरुण पासवान के पुत्र शिवम कुमार तथा आयुष कुमार सहित एक अन्य बच्चा शामिल है़ .
सभी बच्चों की उम्र पांच से दस वर्ष है़ प्रमोद पासवान ने बताया कि गांव में ठेला पर बेचने आये चाट दुकान से चाट खाने के बाद सभी बच्चों को दस्त व उल्टी होने लगी़ इधर, स्वास्थ्य केंद्र धोरैया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है़ स्लाइन व ओआरएस दिया जा रहा है़ सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
तीन पर पर प्राथमिकी
धोरैया. थाना क्षेत्र के देवदांड़ ग्राम निवासी श्रीकांत मंडल पिता बैजनाथ मंडल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में अपने भाई कमलेश्वरी मंडल, गीता देवी तथा संगीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ सूचक ने कहा है कि 12 मई को अपने घर पर थ़े तभी किसी बात को लेकर आरोपी आये तथा मारपीट करने लग़े मना करने पर गुप्तांग को पकड़ कर खींच लिया जिससे पेशाब के रास्ते से खून निकलने लगा़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










