अब तक नहीं लगा ट्रांसफॉर्मर, अंधेरे में रहने की विवशता
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 May 2015 8:52 AM
विज्ञापन

शंभुगंज: प्रखंड क्षेत्र के छत्रहार पंचायत अंतर्गत महादलित टोला छत्रहार में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर वर्षो पूर्व चोरी हो गया. चोरी की सूचना ग्रामीणों ने विभाग के साथ-साथ थाना को भी दी, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है. ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए आवेदन देते-देतेथक चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं […]
विज्ञापन
शंभुगंज: प्रखंड क्षेत्र के छत्रहार पंचायत अंतर्गत महादलित टोला छत्रहार में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर वर्षो पूर्व चोरी हो गया. चोरी की सूचना ग्रामीणों ने विभाग के साथ-साथ थाना को भी दी, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है. ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए आवेदन देते-देतेथक चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है. ग्रामीणों ने इसके लिए अप्रैल 15 में प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन इस महादलित टोला में ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पाया है.
राज्यपाल के नाम बीडीओ को दिया था आवेदन : धरना के समय इन महादलित टोला वासी द्वारा राज्यपाल के नाम से एक आवेदन बीडीओ के द्वारा दिया गया. ग्रामीण सुनील रविदास, हरी रविदास, कुंदन रविदास, सविता देवी, दुलारी देवी, बुगो देवी, रंजनी देवी, कपिल रविदास, प्रदीप रविदास सहित दर्जनों से ज्यादा ग्रामीणों द्वारा अपने हस्ताक्षरित आवेदन में लिखा है कि हमारे महादलित टोला में बिजली की आपूर्ति दिया गया है. हमलोग महादलित परिवार के गरीब लोग है फिर भी बिजली का बिल जमा करते है, लेकिन बदलते परिवेश में हमारे बच्चों ने पढ़ाई करना भी शुरू कर दिया है और हम सब भी अब अच्छी जिंदगी जीना चाहते है.
सरकार द्वारा मिलने वाला किरासन तेल पूरा महीना नहीं चल पाता है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अब हमलोग प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठेंगे. वहीं बिजली विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रक्रिया चल रहा है जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










