कई किसानों को नहीं मिल पाता है मुआवजा

रजौन: ओलावृष्टि व बारिश से फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा कई किसानों को नहीं मिल पाता है. किसान मुकेश कुमार सिंह, देवनंदन श्रीवास्तव, संत कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, विनय सिंह, रामसेवक पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, बाबूलाल राव, राजेंद्र यादव, नंदकिशोर मंडल, पवन सिंह, नीरज सिंह, शनिचर साह, बाबूलाल यादव, सुलेखा देवी, राजेंद्र पासवान आदि का […]
यही कारण रहा कि किसी राजस्व ग्राम से सिर्फ नाम मात्र आवेदन विभाग को प्राप्त हुआ तो किसी राजस्व ग्राम से दर्जनों आवेदन विभाग को मिले हैं. सिंहनान पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का कहना है कि अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष होने के बावजूद किसान सलाहकार ने फसल क्षतिपूर्ति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी. उन्होंने आगे बताया कि सिंहनान पंचायत से सबसे कम आवेदन विभाग को प्राप्त हुआ है.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान सलाहकार के नजदीक रहने वाले किसान का ही आवेदन विभाग को दिया गया है. किसानों का यह भी कहना है कि कृषि विभाग से संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राय: वैसे ही किसानों को मिलता है जो वर्षो से लाभान्वित होते आ रहे है अर्थात लाभकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सलाहकार एक दो नये किसानों का नाम जोड़कर पुरानी सूची को ही भेज दिया करते है. ऐसे में विभाग के क्रिया कलापों पर अंगूली उठना लाजिमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










