नये बीडीओ ने दिया योगदान

Updated at :13 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
नये बीडीओ ने दिया योगदान

कटोरिया. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप मंे मनोज कुमार ने अपना योगदान दिया. योगदान के बाद वे दिनभर बीडीओ कार्यालय में प्रखंड कर्मी पंचायत प्रतिनिधियों व आम लोगों से मिलते जुलते रहे. उन्होंने अपने प्रभार के संबंध में बताया कि संभवत गुुरुवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राम पुकार […]

विज्ञापन

कटोरिया. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप मंे मनोज कुमार ने अपना योगदान दिया. योगदान के बाद वे दिनभर बीडीओ कार्यालय में प्रखंड कर्मी पंचायत प्रतिनिधियों व आम लोगों से मिलते जुलते रहे. उन्होंने अपने प्रभार के संबंध में बताया कि संभवत गुुरुवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राम पुकार यादव से प्रभार लेंगे. जहां कल्याण की बात हो वहीं विराजते हैं शिवफोटो 13 बीएएन 62, 63 : प्रवचन करते आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री जी महाराज एवं कथा को सुनने पहुंचे श्रद्धालु प्रतिनिधि, कटोरिया शिव का अर्थ कल्याण होता है, जहां कल्याण की बात होती है वहां शिव विराजते हैं. इस कलिकाल में जीवन का कोई ठिकाना नहीं भगवान नाम का ही सहारा है. उक्त बातें विगत रात प्रखंड अंतर्गत कटोरिया पंचायत के राजवाड़ा गांव में पंच धाम शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्र म के समापन के मौके पर आयोजित प्रवचन कार्यक्र म में आचार्य धमेर्ेंद्र शास्त्री ने कही. विगत रात आंधी के कारण उजड़े पंडाल के बावजूद प्रवचन को सुनने के लिए आसपास गांवों के सैंकड़ों की संख्या में श्रोता पहुंचे थे. खास करके महिलाओं की संख्या अधिक थी. मंदिर निर्माता सह आयोजनकर्ता सुनील पांडेय ने बताया कि दस वर्ष पूर्व इसी स्थान पर अखंड कीर्तन करवाने के दौरान मंदिर बनवाने की प्रेरणा मिला जो अब पुरा हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवकों में रिंकू पांडेय, हीरा लाल पांडेय, उदय पांडेय, पारले पांडेय, महादेव पांडेय, राजेश्वर, गोपाल, सुधाकर, रमण, चन्दन, जागेश्वर, बबलू, गौतम आदि की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन