प्रतिबंधित घाट अगर हो जायेगा चालू तो घटना में आ सकती है कमी

Updated at :12 May 2015 11:05 PM
विज्ञापन
प्रतिबंधित घाट अगर हो जायेगा चालू तो घटना में आ सकती है कमी

बांका. बालू उठाव को लेकर आये दिन क्षेत्र में लगातार घटना घट रही है. शुक्रवार की शाम बालू चेक पोस्ट पर एक जबान की मौत बालू ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गयी, जबकि बालू उठाव को लेकर लगातार क्षेत्र के कई घाटों पर आपसी रंजिश को लेकर गोली- बारी होते रहती है. साथ […]

विज्ञापन

बांका. बालू उठाव को लेकर आये दिन क्षेत्र में लगातार घटना घट रही है. शुक्रवार की शाम बालू चेक पोस्ट पर एक जबान की मौत बालू ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गयी, जबकि बालू उठाव को लेकर लगातार क्षेत्र के कई घाटों पर आपसी रंजिश को लेकर गोली- बारी होते रहती है. साथ ही बालू माफियाओं के द्वारा प्रतिबंधित घाट से बालू उठाव भी जारी है. अगर सरकार इन घाटों पर रोक लगायी है तो उसको अक्षर सह पालन नहीं करवा पा रही है. माफिया किसी न किसी को मिलाकर बालू उठाव करवा रहे है. इस कारण आपसी रंजिश के कारण मारपीट व खून खराबा होते रहता है. अगर ऐसे में सरकार उस बालू घाट से प्रतिबंद्ध हटा देती है तो घटना में कमी आ सकती है और सरकारी खजाने में भी वृद्धि हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन