यज्ञ से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय

Updated at :12 May 2015 11:05 PM
विज्ञापन
यज्ञ से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय

फोओ 12 बांका 14 : यज्ञ वेदी की परिक्रमा करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, पंजवारापंजवारा और आसपास का क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. सुबह से शुरू हुआ वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन देर शाम तक चल रहा है. इस दौरान यज्ञ वेदी व यज्ञ कुंड की परिक्रमा श्रद्धालु कर रहे है. एक ओर जहां अखंड […]

विज्ञापन

फोओ 12 बांका 14 : यज्ञ वेदी की परिक्रमा करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, पंजवारापंजवारा और आसपास का क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. सुबह से शुरू हुआ वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन देर शाम तक चल रहा है. इस दौरान यज्ञ वेदी व यज्ञ कुंड की परिक्रमा श्रद्धालु कर रहे है. एक ओर जहां अखंड रामधुन किया जा रहा है. वही देश के विभिन्न राज्यों से आये संतों द्वारा प्रवचन करने का दौर भी जारी है.सोमवार को ओम प्रकाश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनायी. इस दौरान पूरा पंडाल भक्तों के जयकारे से गूंज उठा. यज्ञ के मौके पर गढ़ीनाथ महादेव मंदिर परिसर में दुकानदारों ने कई प्रकार की दुकान लगायी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामयज्ञ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. यज्ञ समिति के कई स्वयं सेवक व स्थानीय पुलिस अपने गश्ती के क्रम में यज्ञ परिसर में देखे गये. आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय किशोर सिंह, सचिव अमरकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष रासमोहन ठाकुर, पुतुल नरेश सिंह, प्रमोद ठाकुर तारकेश्वर दास, हरिकिशोर वगबै, कमला प्रसाद भगत, विंदेश्वरी आदि सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन