विधानसभा चुनाव के लिए कार्यशाला का आयोजन

फोटो 12 बांका 5 : कार्यशाला में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड अंतर्गत विवाह भवन में मंगलवार को भाजपा के बेलहर विधानसभा क्षेत्रस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित ने की. कार्यशाला में चांदन, बेलहर एवं फुल्लीडुमर प्रखंड के मंडल कार्य समिति एवं प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को […]
फोटो 12 बांका 5 : कार्यशाला में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड अंतर्गत विवाह भवन में मंगलवार को भाजपा के बेलहर विधानसभा क्षेत्रस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित ने की. कार्यशाला में चांदन, बेलहर एवं फुल्लीडुमर प्रखंड के मंडल कार्य समिति एवं प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया गया. नये सदस्यों से संपर्क बढ़ा कर उन्हें सक्रिय राजनीति से जोड़ने का निर्देश दिया गया. 16 से 24 मई तक चलने वाले पंचायत स्तरीय कार्यशाला की तैयारी को लेकर रणनीति बनायी गयी. 15 जून को होने वाले विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. प्रत्येक बूथ से 20-20 सदस्यों को लाने का निर्देश दिया गया. कार्यशाला में प्रदेश मंत्री संजय कुमार चंद्रवंशी, जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, प्रदेश क्रीड़ा मंच के मनोज यादव, हरे कृष्ण पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, केदार सिंह, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश सदस्य राज किशोर यादव उर्फ पप्पू यादव, अरविंद पांडेय, उमेश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, चंदन मंडल, चंदन सिन्हा, फुल्लीडुमर अध्यक्ष अनंत राम यादव, मनोरंजन सिंह, कुमोद भगत, सुलो यादव, अमरकांत ज्योति, दिनेश सिंह, जनार्दन दांगी, सुंदर वेसरा, कुंदन कुमार चंद्रवंशी, राजीव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे. संचालन जल प्रबंधन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










