महिला पर जानलेवा हमला, घायल

बाराहाट. सोमवार की रात घोषपुर गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया. इससे महिला घायल हो गयी. थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव में सोमवार रात्रि एक बजे रूबी देवी घर में सोयी हुई थी. इस दौरान गांव के ही एक युवक ने घर में घूस कर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर […]
बाराहाट. सोमवार की रात घोषपुर गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया. इससे महिला घायल हो गयी. थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव में सोमवार रात्रि एक बजे रूबी देवी घर में सोयी हुई थी. इस दौरान गांव के ही एक युवक ने घर में घूस कर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. महिला द्वारा थाना को दिये गये आवेदन के मुताबिक आरोपी युवक से बीते साल पानी भरने के क्रम में विवाद हो गया था. इसके कारण मारपीट की घटना को युवक द्वारा अंजाम दिया गया. घटना के बाद युवक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. महिला के मुताबिक उसका पति प्रदेश में ट्रक चलाता है. घर में अकेली पाकर हत्या की नियत से उस पर हमला किया गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार के बताया कि महिला द्वारा घटना के संबंध में आवेदन दिया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है. शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










