नियोजित शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

Updated at :12 May 2015 9:33 AM
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

बांका: बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के नियोजित शिक्षकों ने बांका समाहरणालय द्वार पर जिला प्रशासन के समक्ष गिरफ्तारी दी. नियोजित शिक्षकों का काफि ला शहर के विभिन्न चौक -चौराहों पर भ्रमण के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. यह अभियान डीइओ कार्यालय से शुरू हुई. संघ के कोषाध्यक्ष […]

विज्ञापन

बांका: बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के नियोजित शिक्षकों ने बांका समाहरणालय द्वार पर जिला प्रशासन के समक्ष गिरफ्तारी दी. नियोजित शिक्षकों का काफि ला शहर के विभिन्न चौक -चौराहों पर भ्रमण के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

यह अभियान डीइओ कार्यालय से शुरू हुई. संघ के कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि एक सूत्री मांग वेतनमान को लेकर कुल 806 नियोजित शिक्षकों का समूह समाहरणालय द्वार पर एकत्रित हुआ. जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य सरकार वेतनमान देने के लिए पूरे मन से तैयार ना हो जाये.

जेल भरो अभियान में करीब 1500 से अधिक शिक्षक शामिल थे. गिरफ्तारी देने वाले समूह का नेतृत्व महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, सचिव राम विलास सिंह, प्रमोद कुमार व सरयुग पंउित, संयोजक हेमंत कुमार दूबे, उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, विभाकर विभा, रोहित कुमार, राजेश सिंह व सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव कर रहे थे.

प्रखंड से शामिल हुए 160 शिक्षक

शंभुगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के नियोजित शिक्षक प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में लगभग 160 शिक्षकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जेल भरो अभियान में सम्मिलित हुआ. इसकी जानकारी प्रखंड सचिव वालेश्वर कुमार द्वारा ने दी. जेल भरो अभियान में पंकज कुमार रजक, शिवन पासवान, संतोष कुमार, निरंजन कुमार, धर्मवीर राम, सुनील दास, विभाष चंद्र सिंह, केके सिंह, मुकेश सिंह, दीप माला आनंद, सविता कुमारी, संजु कुमारी, डेजी कुमारी, शशि कला, गुनसा खातून, फरहद प्रवीण, अर्पणा सिंह आदि सम्मिलित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन