कलश शोभ यात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ शरू

फोटो 10 बांका 8 और 9 : कलश शोभा यात्रा की तस्वीर प्रतिनिधि पंजवारा:चीर नदी के तट पर स्थित गढ़ीनाथ मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ आरंभ हो गया. रविवार तड़के यज्ञ को लेकर पांच हजार महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. इसमें शामिल भक्तों ने सुप्रसिद्ध पापहरणी सरोवर से कलश में […]
फोटो 10 बांका 8 और 9 : कलश शोभा यात्रा की तस्वीर प्रतिनिधि पंजवारा:चीर नदी के तट पर स्थित गढ़ीनाथ मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ आरंभ हो गया. रविवार तड़के यज्ञ को लेकर पांच हजार महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. इसमें शामिल भक्तों ने सुप्रसिद्ध पापहरणी सरोवर से कलश में जल भर कर शोभा यात्रा में हिस्सा लिया. 12 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा सबलपुर, आजादनगर, बिक्रमपुर, निझरी, बैदाचक, पंजवारा बाजार, दुर्गा मंदिर होते हुए बाबा गढ़ीनाथ मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में शामिल झांकी और मनमोहक तरीके से सजाये घोड़े को देखने रास्ते में भीड़ लगी रही. कलश यात्रा में शामिल भक्तों के लिए कई जगह शरबत, पानी, फल आदि की व्यवस्था की गयी थी. कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद कलश की पूजा अर्चन की गयी. आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ. साधु संतों का लगा जमघटयज्ञ के दौरान कई राज्यों से साधु संतों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. आयोजकों के मुताबिक यज्ञ के दौरान राजस्थान से राम बिहारी, काशी से अनिल कु मार दूबे, महेश कुमार पांडेय, चेन्नई से गौरव कुमार मिश्रा आदि का प्रवचन होगा.खेल तमाशे वालों ने जमाया डेरायज्ञ स्थल के पास कई दुकान लग गयी है. मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हैं. छोटे बच्चों और युवाओं को तारामाची अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.आयोजन में पंचायत के मुखिया सह यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष विजय किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष रास मोहन ठाकुर, सचिव अमर कांत जायसवाल, कमल भगत, मुख्य यजमान विंदेश्वरी भगत, गोपाल राम पोद्दार आदि सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










