वन संपदा को अक्षुण्ण बनाये रखें

Updated at :09 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
वन संपदा को अक्षुण्ण बनाये रखें

बांका. अनुसूचित जाति व जनजाति के विधान सभा समिति के अध्यक्ष सुखदेव टुड्डू ने शनिवार को जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वन अधिकार के प्रति सचेत होने की जरूरत है. वन संपदा बहुमूल्य है, इसे अक्षुण्ण बनाये रखने में हमारी जिम्मेवारी महत्वपूर्ण है. अनुसूचित जाति व जन जाति […]

विज्ञापन

बांका. अनुसूचित जाति व जनजाति के विधान सभा समिति के अध्यक्ष सुखदेव टुड्डू ने शनिवार को जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वन अधिकार के प्रति सचेत होने की जरूरत है. वन संपदा बहुमूल्य है, इसे अक्षुण्ण बनाये रखने में हमारी जिम्मेवारी महत्वपूर्ण है. अनुसूचित जाति व जन जाति के लोगों ने लंबे अरसे से वन संपदा की परिधि में ही अपना जीवन व्यतीत किया है. ऐसे में वन संपदा पर अनुसूचित जाति व जन जाति के लोगों का पहला अधिकार है. वनों के दोहन में शामिल तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीएम साकेत कुमार, एसपी डॉ सत्यप्रकाश, डीडीसी प्रदीप कुमार, ओएसडी डीपी शाही, वन विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन